Type Here to Get Search Results !

SDM ने लेखपाल को किया निलम्बित

India100news 0

 SDM ने लेखपाल को किया निलम्बित 



अमेठी तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अनियमितताओं, लापरवाही और शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता पाए जाने के बाद की गई है।जानकारी के अनुसार, ठेंगहा क्षेत्र के लेखपाल संजीव द्विवेदी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उप जिलाधिकारी (SDM) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।जांच में सामने आया कि लेखपाल द्वारा विभागीय निर्देशों की अनदेखी की जा रही थी और शिकायतों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही बरती गई। इससे राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे थे और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।बताया जा रहा है कि संबंधित लेखपाल पूर्व में भी एंटी करप्शन से जुड़े मामले में चर्चा में रह चुके हैं। ऐसे में यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है एसडीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान लेखपाल को मुख्यालय से संबद्ध रहना होगा और विभागीय जांच पूरी होने तक सेवा संबंधी नियमों का पालन करना होगा।प्रशासन की इस कार्रवाई को स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us