Type Here to Get Search Results !

शाहजहांपुर ***तमंचे से स्टंट का विरोध करना पड़ा भारी, कार चालक की गोली मारकर हत्या****

India100news 0

 #शाहजहांपुर 


***तमंचे से स्टंट का विरोध करना पड़ा भारी, कार चालक की गोली मारकर हत्या****


----चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,, क्या मृतक के परिजनों को न्याय में प्रशासन के द्वारा मिलेगी पारदर्शिता------


-


शाहजहांपुर। पुवायां क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कार में बैठे युवकों द्वारा अवैध तमंचे से स्टंट करने का विरोध करने पर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, कार में मिले शव की पहचान कुलदीप चन्द्रपाल राठौर निवासी नई बस्ती, थाना रामचन्द्र मिशन के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक को चार युवक वाहन चालक के रूप में बड़ागांव क्षेत्र में एक शादी समारोह में लेकर आए थे। शादी अर्जुन के परिवार में थी और आरोप है कि अर्जुन अपने साथ अवैध तमंचा कार में लेकर आया था।

कार में बैठे चारों युवक तमंचे के साथ स्टंट कर रहे थे, जिसका चालक कुलदीप ने विरोध किया। इसी बात से नाराज़ होकर अर्जुन और उसके साथियों ने चालक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों— अर्जुन पुत्र रामनरेश, अमन पुत्र रविन्द्र मौर्य, सचिन पुत्र राजेन्द्र और कौशल उर्फ नन्हे पुत्र शांति प्रसाद — को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पीड़ित परिवार को इस मामले में पारदर्शी और त्वरित न्याय मिल पाएगा। साथ ही यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला कहीं गोल-मोल तो नहीं हो जाएगा। एक सज्जन युवक की जान लेने वाली इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

@topfans 

DM Shahjahanpur 

UP Police

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.