Type Here to Get Search Results !

रिश्वत न देने पर दो बार विजिलेंस चेकिंग, अब 28 लाख की बिजली चोरी का आरोप

India100news 0

 रिश्वत न देने पर दो बार विजिलेंस चेकिंग, अब 28 लाख की बिजली चोरी का आरोप


लखनऊ/देवीपाटन। रिश्वत देने से इनकार करना एक उपभोक्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि पहले विजिलेंस टीम द्वारा एक नहीं बल्कि दो-दो बार चेकिंग कराई गई, और अब उसी मामले में फर्जी तरीके से बिजली चोरी का आरोप लगाकर करीब 28 लाख रुपये का एसेसमेंट बना दिया गया है।



इस पूरे मामले को लेकर यूपीपीसीएल मीडिया के संपादक संजीव स्वास्थ्य ने आज मुख्य अभियंता, देवीपाटन जोन से मुलाकात की। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की अपील की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।


संपादक का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती है, तो दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर दबाव बनाकर गलत तरीके से उपभोक्ता को फंसाने की कोशिश की जा रही है।


अब देखना होगा कि विभाग इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और क्या वास्तव में जांच समिति का गठन किया जाता है या नहीं।


#BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #IndiaNews #ViralNews #TrendingNews #LatestNews #AwazPlus #NewsAlert #Politics #IndianPolitics #Election2026 #BJP #TMC #Modi #PoliticalNews #Vote2026 #ElectionUpdates #Democracy #Breaking #CrimeNews #Accident #FireIncident #Explosion #ScamAlert #ShockingNews #ViralVideo #Investigation #अलर्ट #WorldNews #GlobalNews #InternationalNews #Iran #USA #Geopolitics #WarNews #Diplomacy #MiddleEast #GlobalUpdate

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.