ज्ञापन
सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश- लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी महोदय बहराइच
महोदय,
निवेदन है कि बहराइच जनपद में पिछले कुछ वर्षों से हिंदुओं का ईसाईकरण का खेल खुले आम चल रहा है जो कि निम्न प्रकार है
1. बहराइच नगर रायपुर राजा में स्थित CNI चर्च में हिंदुओं को बुलाकर झाड़ फूंक प्रार्थना सभा कराके सभी बीमारियां और तकलीफें दूर करने की भ्रामक दावा करके हिंदुओं का ईसाईकरण किया जा रहा है।
2. ग्राम पांडेपुरवा थाना हरदी भगवानपुर चौराहा, तहसील महसी- बहराइच में संतोष जयसवाल द्वारा स्थापित चर्च में हजारों हिंदुओं को प्रत्येक रविवार व सैकड़ों हिंदुओं को प्रतिदिन बुलाकर चंगाइ सभा (प्रार्थना सभा) लगाई जाती है जिसमें रोग बीमारी कष्ट दूर करने की बेबुनियादी दावा कर हिंदू समाज के लोगों को ईसाई संप्रदाय में परिवर्तन करने का गोरखधंधा पिछले 10 वर्षों से चल रहा है जबकी संतोष जयसवाल पर 10 से अधिक मुकदमे (संख्या 326/19, 327/19, 392/22, 393/22, 583/23, 0481/25 आदि लंबित है जिस पर प्रशासन का ढुलमुल रवैया है ।
3. बहराइच जनपद में एससी एसटी बाहुल्य प्रत्येक गांव में ईसाई मिशनरियों द्वारा एजेंट नियुक्त किए जा चुके हैं ।
4. ईसाई मिशनरियों भोले-भाले हिंदू जनता को अपने जाल में फंसाने के लिए अनेक तरह के षडयंत्र करते हैं जिसके तहत वे चर्च को (ईसा मंदिर) बताते हैं। जीसस क्राइस्ट को केवल बाबा शब्द से संबोधित करते हैं, पादरी भी खुद को बाबा कहलबाता है । यहोवा को (परमेश्वर या प्रभु) शब्द से संबोधित किया जाता है आदि आदि
5. ईसाई मिशनरियों द्वारा चलाई जा रही चंगाई सभा में, अंधविश्वास को समाज में एक सीमा से अधिक बढ़ाया जा रहा है जो कि समाज को अरब के कबीले वाले युग की तरफ ले जा रहा है ।अतः श्रीमान जी निम्नलिखित बिंदुओं पर अति शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें ।
1. चंगाई बाली प्रार्थना सभा के माध्यम से रोग-बीमारी दूर करवाने, झाड़-फूंक आदि से फैलने वाले अंधविश्वास को शक्ति से रोकने व संविधान के अनु. 51A को स्थापित करने का काम करें व दोषियों पर कार्यवाही करें ।
2. बहराइच सहित पूरे देवीपाटन मंडल में ईसाईकरण का सबसे बड़ा एजेंट संतोष जायसवाल व उसके सहयोगियों पर कठोर कार्यवाही करें। ग्राम पांडेपुरवा थाना हरदी जनपद बहराइच में स्थापित चर्च का संचालन पूर्ण रूप से बंद करवाने की कृपा करें ।
3. जितने भी हिंदू, धर्म परिवर्तन कर ईसाई हो चुके हैं उन्हें एससी/एसटी/ओबीसी के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं बंद करते हुए उन्हें सामान्य वर्ग में डालने का कष्ट करें।
4. उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों के नाम भारतीय संतों और भारतीय भाषाओं पर करने का अनिवार्य आदेश जारी करने की कृपा करें।
धन्यवाद
करण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र धारक दलराजकमल मिश्रा जिला अध्यक्ष राष्ट्र धारक दलअधिवक्ता रमन शुक्ला प्रांतीय उपाध्यक्ष दिल्ली
ज्ञापन
सेवा में श्रीमान नरेंद्र मोदी जी माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा जिलाधिकारी महोदय बहराइच
महोदय,
सविनय निवेदन है सर्वविदित ईसाई मिशनरी सैंट फ्रांसिस जेवियर्स ने 16वीं सदी में भारतीयों और भारतीय संस्कृति को काफी क्षति पहुंचाई थी उस मिशनरी का सत्य उजागर करने पर वैदिक प्रवक्ता सनातन महासंघ के संस्थापक श्री गौतम खट्टर को तथा उनके निर्दोष भाई को भी अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में, गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जो कि सीधे तौर पर संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन तथा सनातन संस्कृति पर सरकारी प्रहार है सनातन धर्म पर प्रशासनिक अत्याचार है, साथ ही बड़े पैमाने पर भारत देश में अनेक स्थानों पर खुला ईसाईकरण (धर्मांतरण) हो रहा है मणिपुर राज्य की हिंसा के पीछे का कारण, भी काफी हद तक वहां पर कूकी समुदाय का बड़ी संख्या में ईसाई मत में (धर्मांतरण) है ।मणिपुर की तरह निकट भविष्य में अन्य कई राज्यों में भी संभावित खतरे हैं जिसका मूल कारण डेमोग्राफी परिवर्तन (धर्मांतरण) होने वाला है ।अतः श्रीमान जी से आग्रह है कि निम्नलिखित बिंदुओं पर अति शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें-
1. गौतम खट्टर और उनके भाई की तत्काल रिहा करते हुए गिरफ्तार करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई ।
2. भारतीय सभ्यता संस्कृति (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध) को मानने वालों का विदेशी सभ्यता संस्कृति (ईसाई,मुस्लिम) में धर्मांतरण पूर्ण रूप से निषेध किया जाए ।
3. भारत में जितने भी हिंदू, धर्म परिवर्तन कर ईसाई/ मुसलमान हो चुके हैं उन्हें एससी/एसटी/ओबीसी के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं बंद करते हुए उन्हें सामान्य वर्ग में डालने का कष्ट करें।
4. भारत में सभी शिक्षण संस्थानों के नाम भारतीय संतों और भारतीय भाषाओं पर करने का अनिवार्य आदेश जारी करने की कृपा करें।
धन्यवाद
प्रेषित प्रतिलिपि
प्रतिष्ठा में माननीय गृहमंत्री भारत सरकार
करण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र धारक दलराजकमल मिश्रा- जिला अध्यक्ष, बहराइचअधिवक्ता रमन शुक्ला- प्रांतीय उपाध्यक्ष दिल्ली
हेमंत श्रीवास्तव
दीपक शुक्ला
गुलाबचंद जायसवाल
श्यामू यादव
अरविंद
रोशन लाल नाविक
वीरेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, शैलेंद्र मोहन
नायब तहसीलदार महोदय ने ज्ञापन रिसीव किया
रिपोर्ट अंकित मल्होत्रा बहराइच


