शाहजहांपुर पुलिस द्वारा लाखों रुपए के जेवर की बड़ी चोरी की घटना का हुआ खुलासा,,
जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल, साइबर सेल फील्ड यूनिट व थाना निगोही की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया,,
दिनांक 28.04.26 को अमित द्वारा डायल 112 पर चोरी की झूठी सूचना पुलिस को दी गयी थी बाद में इसके द्वारा बंधक बनाकर लूटने जैसी बात भी बतायी गयी घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर, जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल, साइबर सेल, फील्ड यूनिट एंव अन्य उच्चाधिकारीगण द्वारा लगातार घटनास्थल का निरीक्षण कर सफल अनावरण किया गया एवं उपलब्ध साक्ष्य तथा पूछताछ में अमित के द्वारा ही सुनार रामकुमार गुप्ता उपरोक्त से मिलकर चोरी का सामान बेचने/गलाने के साक्ष्य प्राप्त हुये ।
आज दिनांक 01.05.26 को मुकदमा 199/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अमित पुत्र कलक्टर सिंह नि0 ग्राम ऊनकला, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर व अभियुक्त रामकुमार गुप्ता पुत्र कुन्दन लाल गुप्ता नि0 गल्ला मण्डी कस्बा व थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर को को पुलिस हिरासत मे लिया गया,,
*बरामद पीली धातु* ...... 1 अंगूठी वजन 03 ग्राम, 1 चैन वजन 05 ग्राम , 1 अंगूठी 02 ग्राम, 1 चैन 06 ग्राम , 1 अंगूठी 02 ग्राम, 1 अंगूठी 03 ग्राम , 1 अंगूठी 02 ग्राम, 1 जोडी कुण्डल 04 ग्राम, 1 जोडी मच्छी 11 ग्राम, 1 चैन मय पेंडिल 11 ग्राम, 1 अंगूठी 02 ग्राम, 1 अंगूठी 03 ग्राम, 1 अंगूठी 02 ग्राम, 1 ओम मय धागा 01 ग्राम, 1 मंगल सूत्र (ठप्पा) 02 ग्राम, 01 हार मय डोरी 28 ग्राम, 1 जोडी कुण्डल 05 ग्राम, 1 अंगूठी 04 ग्राम, 1 ओम मय सफेद धागा 01 ग्राम,,
*बरामद सफेद धातु* ...... 1 जोडी गुलशन पट्टी 234 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 65 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 65 ग्राम, 1 जोड़ी खडुआ (बच्चे के) 14 ग्राम , 1 कोदनी 19 ग्राम, 1 जोडी खडुआ 14 ग्राम, 1 विछुआ (कमर वाला) 221 ग्राम, 1 विछुआ (कमर वाला) 197 ग्राम, 1 विछुआ (कमर वाला) 195 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 164 ग्राम , 1 जोड़ी पायल 182 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 187 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 164 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 213 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 181 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 209 ग्राम, 1 जोडी पायल 81 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 51 ग्राम, 1 जोडी पायल 33 ग्राम, 1 जोड़ी पायल 93 ग्राम, 1 पायल 22 ग्राम,,
*पूछताछ का विवरण*
अभियुक्त अमित द्वारा बताया गया कि उसे Ruspay, MPEL एवं MT Game जैसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी, जिसमें वह अब तक लगभग 05 लाख रुपये हार चुका था। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि केवल अप्रैल माह में ही उसके द्वारा MT Game में 1,83,000/- रुपये लगाए गए थे। लगातार पैसों की आवश्यकता होने के कारण उसने अपने ही घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करना शुरू कर दिया तथा चोरी किए गए आभूषणों को सुनार रामकुमार गुप्ता पुत्र कुन्दन लाल गुप्ता निवासी गल्ला मंडी, कस्बा व थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर को औने-पौने दामों में बेच देता था। प्राप्त धनराशि वह अपने बैंक खाते में जमा कर पुनः ऑनलाइन गेम खेलने में खर्च कर देता था। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अलग-अलग समय पर कुल 4,89,000/- रुपये मूल्य का सोना रामकुमार गुप्ता को बेचा है।
इस संबंध में सुनार रामकुमार गुप्ता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वह अमित को काफी समय से जानता है तथा अमित समय-समय पर उसके पास सोना बेचने आता था, जिसे वह गलाकर औने-पौने दामों में खरीद लेता था। दोनों के मध्य मोबाइल फोन के माध्यम से नियमित वार्ता होती रहती थी।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अमित द्वारा यह भी बताया गया कि घटना वाले दिन उसके माता-पिता शादी समारोह में बाहर गए हुए थे तथा उसका बड़ा भाई भाड़े पर गाड़ी चलाने हेतु बाहर गया हुआ था। गांव में बारात होने के कारण तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिसका फायदा उठाकर उसने रात करीब 11:00 बजे घर का ताला खोलकर बक्से का कुंडा निकाला और उसमें रखे आभूषण निकालकर भूसे में छिपा दिए। डीजे के तेज शोर के कारण किसी को कोई आवाज सुनाई नहीं दी। इसके उपरांत रात करीब 02:00 बजे उसने अपने बड़े भाई को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर डायल-112 पर चोरी की झूठी सूचना देते हुए पुलिस को बताया कि 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचे के बल पर चोरी की घटना कारित की गई है,,,

