Type Here to Get Search Results !

हनीमून के बिस्तर पर खुला राज, 'नामर्द' पति का खौफनाक चेहरा,हरदोई में दुल्हन बनी हवस और ब्लैकमेलिंग का शिकार,12 लाख का दहेज और ननदोई की गंदी नजर,सुहागरात से शुरू हुआ 'वीडियो वायरल' का गंदा खेल, रूह कंपा देगी इस बहू की दास्तां.......

India100news 0

 हनीमून के बिस्तर पर खुला राज, 'नामर्द' पति का खौफनाक चेहरा,हरदोई में दुल्हन बनी हवस और ब्लैकमेलिंग का शिकार,12 लाख का दहेज और ननदोई की गंदी नजर,सुहागरात से शुरू हुआ 'वीडियो वायरल' का गंदा खेल, रूह कंपा देगी इस बहू की दास्तां.......


मनोज तिवारी


हरदोई:कहते हैं शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन हरदोई में एक दुल्हन के लिए शादी का मंडप ही 'नरक' का द्वार साबित हुआ। कसबा पसगवां जनपद खीरी की एक युवती ने कोतवाली देहात इलाके के रद्देपुरवा रोड आजाद नगर में अपनी ससुराल में जो झेला, उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। 12 लाख का दहेज और ढेरों अरमान लेकर ससुराल पहुंची बहू को क्या पता था कि वहां उसके साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश रची जा रही है।मां-बाप ने बड़े चाव से बेटी के हाथ पीले किए थे, 12 लाख का दहेज भी दिया ताकि बिटिया राज करे। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस 'राजकुमार' को वो अपना हमसफ़र चुन रही है वो मर्दानगी के नाम पर एक धोखा है।आरोप है कि पति नपुंसक निकला और जब दुल्हन ने अपना हक मांगा तो उसे मिला—खून, आंसू और बेहिसाब पिटाई



पीड़िता का आरोप है कि जिस पति के साथ उसने सात जन्मों की कसमें खाई थीं, वह शारीरिक रूप से अक्षम यानी नपुंसक निकला।पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने यह राज छिपाकर न केवल उसकी जिंदगी बर्बाद की, बल्कि जब उसने सच जानना चाहा तो पति 'दवाइयों' के नशे में उसके साथ खूंखार मारपीट करने लगा।दुल्हन के आरोप यहीं नहीं रुके। उसका दावा है कि घर की रखवाली करने वाले ननदोई ने ही उस पर गंदी नजर डाली और सब कुछ करने को कहा।हद तो तब हो गई जब विरोध करने पर उसे कमरे में कैद कर दिया गया। ससुराल वालों ने कथित तौर पर दुल्हन का अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।जब बेटी का दर्द सुनकर मां उसे लेने पहुंची, तो दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं। ससुराल वालों ने समधन को भी सरेराह पीट दिया। आखिर में डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह 'बंधक' बहू को उस कैदखाने से छुड़ाया।पीड़िता का कहना है कि ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर और कपड़े छीन लिए और उसे खाली हाथ घर से बाहर फेंक दिया। अब न्याय की गुहार लेकर बहू थाने के चक्कर काट रही है।अब सवाल प्रशासन से है— क्या ऐसी हैवानियत करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा? या फिर एक और बेटी इंसाफ की आस में भटकती रहेगी?क्या इस बेबस बहू को इंसाफ मिलेगा या रसूखदार ससुराल वाले इस मामले को भी दबा देंगे?

#HardoiNews #CrimeNews #DowryHarassment #Betrayal #JusticeForDaughter #HardoiPolice #BreakingNews #ViralPost #HumanityShame #WomanPower

#Awareness #SocialEvil #CrimeAlert #TruthBeTold #ViralNewsIndia #TrendingTopic #PublicSafety #JusticeDelayed

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us