#शाहजहांपुर
***सराय काइयाँ चौकी के पास टिक्की-बताशे के ठेले पर ग्राहकों से बदसलूकी के आरोप***
शाहजहांपुर के सराय काइयाँ चौकी के पास लगने वाले एक टिक्की-बताशे के ठेले को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। आरोप है कि ठेले पर मौजूद संचालक का बेटा ग्राहकों से अक्सर अभद्र व्यवहार करते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेले पर बताशे परोसने वाला युवक ग्राहकों से रूखे तरीके से बात करता है।
कुछ लोगों का कहना है कि कई बार निर्धारित मात्रा से कम बताशे दिए जाते हैं और शिकायत करने पर युवक उत्तेजित होकर बदतमीजी से पेश आता है।
लोगों का कहना है कि यह घटना एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार सामने आ चुकी है। ग्राहकों ने ऐसे व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए संबंधित लोगों से अपने व्यवहार में सुधार लाने की अपील की है।
स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि यदि स्वाद के साथ सम्मान भी चाहिए, तो ऐसे स्थानों पर जाने से पहले सावधानी बरतें।

