निगोही में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, कल से काम पर लौटेंगे 70 कर्मचारी
शाहजहांपुर/निगोही। नगर पंचायत निगोही में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। पार्षद राम निवास वाल्मीकि ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फोन पर वार्ता कराई गई, जिसमें सफाई कर्मियों की सभी मांगों को मान लिया गया।
उन्होंने बताया कि समझौते के तहत सभी शर्तें कल से लागू होंगी। इसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। कल से करीब 70 सफाई कर्मचारी एक साथ अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे और नियमित रूप से कार्य करेंगे।
पार्षद के अनुसार कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी का ईएसआई (ESI) और ईपीएफ (EPF) भी लागू किया जाएगा। मांगें पूरी होने के बाद कर्मचारियों में संतोष है और नगर में सफाई व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

