बस चले तो पाखाने में जाकर पत्र दें !!
#अजीब हाल है। सत्ता से जुड़े लोगों की निजता पर रह ही नहीं गई। इर्दगिर्द घेरा...अगर कहीं रुक गए तो पत्र देने वालों का डेरा। आज ऐसा ही हाल देखने को मिला। जेठ के पहले मंगलवार को आर्य समाज परिसर के बाहर भंडारा था। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना आमंत्रित थे। वह कटरा से सीधे आए, तो उनके आने से पहले सूंघने वाले यहां आ गए। जब गाड़ी से उतरे तो घेर लिए। वह नीचे देख नहीं पा रहे कौन पैर छू रहा है..पर गिरे पड़े। जब हनुमान जी की पूजा के बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण करने की इच्छा जाहिर की, तो दो पूड़ी खाना दुश्वार हो गया। उनको सीधे लखनऊ चार बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए निकलना था..पर पत्रबाज उनको निवाला भी तोड़ने नहीं देना चाह रहे थे...हालांकि कुछ लोग उनकी सेवा करने को अधीर थे, पर ज्ञापन और शिकायती पत्र वाले अपनी गरज में घुसपैठ किए जा रहे थे...ये हाल देख एक व्यक्ति बोला भी, इनका वश नहीं चलता ये पाखाने में भी पत्र पकड़ाने चले जाएं.... सार्वजनिक जीवन है बड़ा दुष्कर...खाना पीना भी दुश्वार।
#घुमंतू बाबा
@highlight
Suresh Kumar Khanna
