SHAHJAHANPUR POLICE
जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी व पारदर्शिता/निष्पक्षता हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं के मौके पर जाकर कुल 43 शिकायतों का किया गया निस्तारण।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान। इस अभियान के नोडल अधिकारी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।
➤ विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर किया जा रहा है शिकायतों का निस्तारण।
➤ प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में कम से कम 01 स्थान व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 02 स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर निस्तारण करेंगे।
➤ दिनांक 05-05-2026 को चलाये गये विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 43 शिकायतों का किया गया मौके पर निस्तारण।
➤ विशेष अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु नहीं होना पड़ेगा परेशान।
➤ शाहजहाँपुर पुलिस शिकायतकर्ता के घर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर करेगी शिकायत का समाधान व दोनों पक्षों की काउंसलिंग लेकर शिकायत के समाधान के सम्बन्ध में सन्तुष्ट किया जायेगा।
➤ शिकायतकर्ता को बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के पास पुलिस ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, उसकी शिकायत का निस्तारण और बेहतर तरीके से मौके पर हो पायेगा।

