Type Here to Get Search Results !

निगम के तीन परसेंट एक्स्ट्रा चार्ज पर तकरार #व्यापारियों ने उठाए विरोध के स्वर #शाहजहांपुर।

India100news 0

 निगम के तीन परसेंट एक्स्ट्रा चार्ज पर तकरार 


#व्यापारियों ने उठाए विरोध के स्वर


#शाहजहांपुर। 

व्यापार मंडल मिश्रा गुट कोर ग्रुप की बैठक में कई मुद्दे उठाए गए। जिला महामंत्री नाजिम खान ने कहा की नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी किराए पर तय शुल्क के अतिरिक्त 3% लिया जा रहा है, जो की बहुत गलत है। इसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा।


#बहादुरगंज कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड की अनिवार्यता खत्म कर दी है। श्री दुआ ने कहा अब विद्युत विभाग को सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के यहां से वापस मंगा लेना चाहिए और पोस्टपेड मीटर लगाए जाने चाहिए। क्योंकि विभाग के पास प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने का कोई साधन नहीं है। 

जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने एक्सप्रेसवे को शीघ्र चालू करने पर आभार जताया। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा नगर निगम अधिकारी आज भी सड़कों पर पाइपलाइन लीक हो जाने के बाद उसको रिपेयर करकै अधूरा छोड़ रहे हैं, जो की बहुत गलत है। इससे कई दुर्घटनाएं हो जाती है।

#बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुल्तान अहमद, युवा जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतनाम चावला, युवा महामंत्री कमल फहीम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, अभिषेक गुप्ता सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

जन मन न्यूज़ 

@highlight 

Nagar Nigam Shahjahanpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us