Type Here to Get Search Results !

मौलवी की 'गंदी नज़र', नहा रही थी महिला,मस्जिद की छत से आंगन में झांका, जब महिला ने टोका तो दिखाने लगा ठसक एफआईआर दर्ज....

India100news 0

 मौलवी की 'गंदी नज़र', नहा रही थी महिला,मस्जिद की छत से आंगन में झांका, जब महिला ने टोका तो दिखाने लगा ठसक एफआईआर दर्ज....


हरदोई: धर्म की राह दिखाने वाले ही जब राह भटक जाएं, तो समाज कहाँ जाएगा? हरदोई से एक ऐसी ही शर्मनाक वारदात सामने आई है, जिसने टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनी फैला दी है। यहाँ एक मौलवी साहब पर इल्जाम लगा है कि इबादत की जगह का इस्तेमाल उन्होंने पड़ोस के आंगन में ताका-झांकी करने के लिए किया।नहा रही थी महिला, ऊपर से 'निगरानी' कर रहे थे हजरत और यह मामला 3 मई की सुबह का है। गांव की एक महिला अपने घर के आंगन में बेफिक्र होकर नहा रही थी। उसे क्या मालूम था कि दीवार के उस पार मस्जिद की छत पर कोई 'इबादत' नहीं, बल्कि 'बदमाशी' की नीयत से खड़ा है। आरोप है कि मौलवी शौकत अली मस्जिद की छत पर चढ़ गया और वहाँ से महिला को नहाते हुए झांकने लगा।विरोध किया तो मौलवी मर्यादा भूले।जब महिला ने हिम्मत दिखाई और चिल्लाकर पूछा कि आखिर वो वहां खड़ा क्या कर रहा है? शर्मिंदा होने के बजाय मौलवी साहब उल्टे पैर दबंगई पर उतर आए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और वहां से टहलते हुए निकल गया।पीड़िता इस बदतमीजी को सहने के मूड में नहीं थी। उसने सीधे थाने पहुंचकर आरोपी शौकत अली (निवासी बसभेरिया) की कुंडली पुलिस के सामने खोल दी। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव में चर्चा, पुलिस सख्तइस घटना के बाद से गांव के गलियारों में मौलवी की इस 'करतूत' की खूब चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष का साफ कहना है कि मजहब के नाम पर ऐसी अशोभनीय हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही आरोपी मौलवी को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में है।


#BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #HindiNews #मुख्य_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज़

#Trending #Viral #ViralVideo #SocialMedia #वायरल #ट्रेंडिंग #PublicAwareness #Information #Update #IndiaNews #भारत #सूचना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us