हरदोई सपा नेता व उसके लेखपाल भाई पर शारीरिक शोषण का आरोप
समाधान हरदोई कई दिनों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रही पीड़िता न्याय की लगा रही गुहार भाजपा सरकार में महिलाओं के हक की बात तो होती है लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं को हक,न्याय, नहीं मिल रहा है और न्याय के लिए उन्हें लगातार अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं फिर भी न्याय नहीं मिलता है
फर्रुखाबाद निवासी एक महिला ने हरदोई के सपा नेता राहुल यादव व उनके भाई अरुणेश कुमार यादव पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है और पुलिस अधीक्षक हरदोई को शिकायत पर सौंपा है
फर्रुखाबाद निवासी पीड़िता का आरोप है कि अरुणेश कुमार यादव निवासी गुर्रा जिला हरदोई जो वर्तमान समय में लेखपाल के पद पर तैनात है अरुणेश कुमार यादव व पीड़िता के बीच प्रेम प्रसंग चला और इस दौरान अरूणेश कुमार यादव ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए,दिनांक 12 दिसंबर 2022 को आर्य समाज के मंदिर में पीड़िता के साथ अरुणेश कुमार यादव ने शादी कर ली व मोहल्ला सराय थोक जिला हरदोई में किराए के मकान में लगभग चार महीने पति पत्नी की तरह रहे।
पीड़िता का कहना है कि अरुणेश यादव ने उससे बोला कि घर का माहौल सामान्य कर ले फिर घर ले चलेंगे तब तक शादी की बात किसी को भी बताने को मना किया और पीड़िता को मायके चले जाने का लगातार आए दिन दवाब बनाने लगा।
जब पीड़िता ने मायके जाने से इनकार कर दिया तब अरुणेश यादव के बड़े भाई पीड़िता के जेठ राहुल यादव जो सपा के नेता हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं ने पीड़िता से खुद को बड़ा नेता बोला और कहा कि उसका छोटा भाई लेखपाल है अच्छे अच्छे रिश्ते आते हैं अधिक दहेज लेकर शादी करूंगा पीड़िता लगातार उनसे ऐसा न करने की बिनती करती रही पीड़िता का आरोप है सपा नेता ने भी यह कहते हुए शारीरिक शोषण किया कि मुझे भी खुश करो तब तुम्हारे बारे में सोचूंगा पीड़िता का आरोप है कि सपा नेता राहुल यादव ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और डराया धमकाया पीड़िता ने कई बार पंचायत जोड़ी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई पीड़िता ने कई बार अरुणेश यादव व उसके परिजनो से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं कर सकी।
लगभग 6 माह व्यतीत होने के बाद पीड़िता अरुणेश यादव के कार्यालय परिसर में जाकर उसके मित्रों से अरुणेश को समझाने की बात की तब अरुणेश यादव पीड़िता से मिलने फर्रुखाबाद गया और कहा कि जितने पैसे चाहिए ले लो लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ रहना नहीं चाहता हूं और चला गया फिर पीड़िता अरुणेश यादव के गांव गुर्रा गई जहां उसे पता चला कि अरुणेश की शादी 03 मई 2026 को होने वाली है
आपको बताते चले कि पीड़िता कल पुलिस अधीक्षक हरदोई से मिली थी और शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है पुलिस अधीक्षक हरदोई ने प्रकरण की जांचकर कार्यवाही का आदेश दिया है
अब देखना यह होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है इसका पता जांच के बाद ही लग पाएगा

