Type Here to Get Search Results !

2027 की तैयारियों में सपा तेज, लखनऊ में आज अखिलेश यादव की अहम बैठक

India100news 0

 2027 की तैयारियों में सपा तेज, लखनऊ में आज अखिलेश यादव की अहम बैठक



समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

बैठक में शाहजहांपुर जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर जमीनी फीडबैक भी लिया जाएगा और संगठन को और सक्रिय बनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व 2027 चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से जिलावार समीक्षा कर रहा है, ताकि चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह से मजबूत किया जा सके। इस बैठक को सपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us