Type Here to Get Search Results !

भाजपा सरकार में नौकर साही का बोल बाला,चार प्रधानों ने सचिव पर लगाया विकास कार्यों में कमीशन मांगने का आरोप,ऑडियो वायरल, नौ दिन बाद तक सिर्फ चल रही जांच कार्यवाही शून्य*

India100news 0

 *भाजपा सरकार में नौकर साही का बोल बाला,चार प्रधानों ने सचिव पर लगाया विकास कार्यों में कमीशन मांगने का आरोप,ऑडियो वायरल, नौ दिन बाद तक सिर्फ चल रही जांच कार्यवाही शून्य*

–––सरकार की छवि धूमिल करने में जुटे अधिकारी 


खुटार शाहजहांपुर। विकास खंड खुटार में विकास कार्यों में धड़ल्ले से कमीशन का खेल चल रहा है विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों ग्राम पंचायत रौतापुर कला,ग्राम पंचायत रामपुर कला,ग्राम पंचायत नवाजपुर, ग्राम पंचायत चमराबोझी के ग्राम प्रधानों ने करीब नौ दिन पूर्व जिलाधिकारी को सामूहिक शिकायती पत्र लिखकर बताया था कि ग्राम सचिव विकास कार्यों के लिए कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं कर रहे हैं और कमीशन मांग रहे हैं साथ ही अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहे हैं इसी शिकायत से संबंधित शिकायत की पुष्टी हेतु एक ऑडियो भी बॉयरल किया गया था जिसमें साइकिल मरम्मत के भुगतान की बात पर एक खड़ंजे के हिसाब में करीब तेरह हजार और छः हजार बकाया दिलवाने की बात की जा रही है इससे यह तो साबित हो रहा है कि कमीशन का खेल चरम पर है जिसकी वजह से विकास कार्य भी बाधित हैं इस मामले में नौ दिन गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे यह भी कयास लगाया जा रहा है कि सरकार में नौकर साही का बोल बाला है ग्राम प्रधान के मुताबिक उच्च अधिकारियों ने उक्त मामले में प्रथम दृष्टया कोई कार्यवाही नहीं की है और वायरल ऑडियो तथा शिकायत पर भी कोई विशेष जांच टीम भी गठित नहीं की है।

उच्च अधिकारियों की इस शिथिल कार्यशैली से क्षेत्रीय लोगों में सरकार के प्रति भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us