Type Here to Get Search Results !

श्रावस्ती *थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना गिरंट अंतर्गत लूट व हत्या से संबंधित 50000 रुपया इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार।*

India100news 0

 #श्रावस्ती *थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना गिरंट अंतर्गत लूट व हत्या से संबंधित 50000 रुपया इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार।*


*एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर*।

पुलिस अधीक्षक * राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह* व *क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्त नगर गिरंट जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना गिरंट पुलिस टीम, एस0ओ0जी0, व सर्विलांस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। 

        आज दिनांक 06.05.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 22/2026 धारा 103(1),309(6),317(2),117(2),3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व लूट के माल की बरामदगी हेतु टीम गठन कर घटना के अनावरण हेतु फरार अभियुक्त दौलत अली पुत्र मंसूर निवासी नया भदौरा दा0 मीरामऊ थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती पर *पुलिस महानिरीक्षक महोदय देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा 50000/- रूपये का गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किया गया था।* मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम देवरनिया नहर पुल के पास से *अभियुक्त दौलत अली पुत्र मंसूर निवासी नया भदौरा दा0 मीरामऊ थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती* को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायलवस्था में गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त दौलत अली पुत्र मंसूर उपरोक्त को घायल अवस्था में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा श्रावस्ती में उपचार हेतु भर्ती कराया गया । 


*घटना का संक्षिप्त विवरण*- 

 

दिनांक 16.02.2026 को थाना स्थानीय पर *मु0अ0स0 22/2026 धारा 103(1),309(6), 317(2), 117(2) ,3(5) बीएनएस* के वादी श्री सुनील कुमार पाठक के लिखित तहरीर कि वादी के पिता नेमराज पाठक घर के बरामदे में सो रहे थे उसी रात करीब 01.30 बजे के आसपास घर के अन्दर अज्ञात चोर घुसकर चोरी कर रहे थे कि वादी के पिता नेमराज पाठक को उक्त अभियुक्त सहित 03 अन्य ने मिलकर उनके हाथ बांधकर सोना कहां रखा है? ऐसा पूछते हुए न बताने पर चाकू से हत्या कर दिये तथा वादी को भी चाकू व डण्डो से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान घर की आलमारी से जेवरात 1 जोड़ी टप, बिछिया 10 व एक जोड़ी पायल व अन्य सामान तथा 2000 रुपये उठा ले गए,जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। तत्पश्चात दिनांक 15.03.2026 को 02 अभियुक्तगण 1. गन्नू लोनिया उर्फ राजू चौहान पुत्र राजितराम निवासी लोनियनपुरवा दा0 लालपुर महरी थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती 2. ओम प्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी लखनऊवा कोठारा दा0 ओडधनिया थाना रिसिया जनपद बहराइच को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था तथा लूटे गये माल व अवैध असलहा मय कारतूस सहित बरामद किया गया था, अभियुक्त दौलत अली पुत्र मंसूर निवासी नया भदौरा दा0 मीरामऊ थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया था जो फरार चल रहा था जिसके क्रम में आज दिनांक 05.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल कार्रवाई कर अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभि0 दौलत अली उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पुलिस मुठभेड़ व बरामदगी के सम्बन्ध में *मु0अ0स0 69/2026 धारा 109,352,351(3) BNS व 3/25 A ACT थाना हरदत्तनगर गिरन्ट* श्रावस्ती पंजीकृत किया गया ।   


*पूछताछ विवरणः*- 


      अभियुक्त दौलत अली ने पूछताछ में बताया कि हम लोग पहले साथियों के साथ मिलकर घरों की रेकी कर करते थे,लूट के दौरान कुछ साथियों को घर के बाहर रास्तों पर खड़ा कर देते थे बाकी लूटने का काम करते थे इस मामले में मेरे साथी *1. दद्दन लोनिया पुत्र बच्चू लोनिया निवासी लोनियनपुरवा दा0 चन्द्रखा बुजुर्ग थाना सोनवा श्रावस्ती* द्वारा चाकू घोंप कर मृतक नेमराज पाठक को मारा गया था जिसमें अन्य सहयोगी अभि0गण 2. अजय उर्फ भोदू पुत्र जगन्नाथ निवासी बबया थाना पयागपुर जनपद बहराइच 3. रामसूरत उर्फ बड्डू पुत्र छोटेलाल निवासी सेखापुरवा लक्ष्मणपुर इटवरिया थना भिनगा जनपद श्रावस्ती शामिल थे। राम सूरत उर्फ बड्डू पुलिस की पकड़े जाने के डर से बाहर भाग गया है, मैं भी आज नेपाल जाना चाह रहा था।


*आपराधिक इतिहास- अभि0 दौलत अली पुत्र मंसूर उपरोक्त* 

1.मु0अ0स0 186/2025 धारा 305(a),317(2), 317(4),331(4) बीएनएस थाना को0 भिनगा 

2.मु0अ0स0 415/2025 धारा 305(a),317(2), 317(4),331(4) बीएनएस थाना को0 भिनगा 

3.मु0अ0स0 416/2025 धारा 305(a),317(2), 317(4),331(4) बीएनएस थाना को0 भिनगा

4.मु0अ0स0 424/2025 धारा 305(a),317(2), 317(4),331(4) बीएनएस थाना को0 भिनगा 

5.मु0अ0स0 448/2025 धारा 109,352,351(3) BNS व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 भिनगा

6. मु0अ0स0 187/2026 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना को0 भिनगा 

7.मु0अ0स0 250/2025 धारा 305(a),317(2),317(4),331(4) बीएनएस थाना इकौना 

8.मु0अ0स0 57/2024 धारा 379/411 भादवि थाना गिलौला 

9.मु0अ0स0 217/2025 धारा 305(a),317(2),,331(4) बीएनएस थाना गिलौला 

10.मु0अ0स0 424/2025 धारा 305(a),317(2), 317(4),331(4) बीएनएस थाना को0 भिनगा 

11.मु0अ0स0 22/2026 धारा 103(1),309(6), 317(2), 3(5) बीएनएस थाना हरदत्तनगर गिरन्ट श्रावस्ती

12.मु0अ0स0 36/2026 धारा 109,352,351(3) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हरदत्तनगर गिरन्ट


*अनावरित / पंजीकृत अभियोग*  

1. मु0अ0स0 22/2026 धारा 103(1),309(6), 317(2), 3(5) बीएनएस थाना हरदत्तनगर गिरन्ट श्रावस्ती

2.मु0अ0सं0 69/2026 धारा 109,352,351(3) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हरदत्तनगर गिरन्ट श्रावस्ती 


*बरामदगी का विवरण*-

1.छः सौ रूपया नगद 

2.एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*-

1. दौलत अली पुत्र मंसूर निवासी नया भदौरा दा0 मीरामऊ थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 

प्रकाश में आय़े वांछित अभियुक्त 


#followersreelsfypシ゚viralシfypシ゚viral #facebookpostシ #followersシ゚ #allfollowerseveryone #followersreels #gilaula #bhinga #sirsiya #ikauna #allup #crimepetrol #allindia

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us