Type Here to Get Search Results !

शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 40 लाख के 171 मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

India100news 0

 शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 40 लाख के 171 मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान


​शाहजहाँपुर। जनपद की सर्विलांस सेल और साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुल 171 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) शाहजहाँपुर, श्री सौरभ दीक्षित ने इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया।



​पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सौंपे मोबाइल

​पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन और प्रभारी सर्विलांस सेल श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक किया। बरामद किए गए मोबाइल उन लोगों के थे जिन्होंने या तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी रिपोर्ट दी थी। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शाहजहाँपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

UP Police #viralpost #BreakingNews #shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us