खन्नौत नदी किनारे यूट्यूबर से मारपीट, नदी में धकेलने की कोशिश का आरोप

India100news
0

 खन्नौत नदी किनारे यूट्यूबर से मारपीट, नदी में धकेलने की कोशिश का आरोप


शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी में खन्नौत नदी के पास बाढ़ का वीडियो बना रहे YouTube Influencer ऋषि कालरा से मारपीट का मामला सामने आया है।


बताया जा रहा है कि ऋषि कालरा बाढ़ के हालात का वीडियो बना रहे थे, इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उन्हें नदी में धकेलने की कोशिश भी की गई।


घटना के बाद पीड़ित ने थाना सदर बाजार पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


मामले के सामने आने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है।


पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो Ai

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top