🚨 शाहजहांपुर में 15 अगस्त की तिरंगा यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान! 🇮🇳🔥
पिछले साल से 5 गुना भव्य होगी तिरंगा बाइक-कार रैली, सड़कों पर दिखेगा देशभक्ति का महासैलाब!
शाहजहांपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तावित भव्य तिरंगा बाइक एवं कार रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
खिरनीबाग स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ।
सचिन बाथम ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बार तिरंगा यात्रा पिछले वर्ष की तुलना में करीब पांच गुना अधिक भव्य और विशाल होनी चाहिए। रैली में बड़ी संख्या में बाइक और कार शामिल कराने की तैयारी है। करीब 15 डी.जे. साउंड की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
🔥 जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता ने लिया बड़ा संकल्प
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। जिस तरह लोग दीपावली पर घर सजाते हैं, उसी तरह इस बार वाहनों से लेकर पूरे रैली रूट तक तिरंगे और देशभक्ति के रंग में सजाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रैली की भव्यता और देशभक्ति का जोश ऐसा होना चाहिए कि इसकी गूंज आसपास के 4-5 जनपदों और पूरे मंडल में सुनाई दे।
प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने भी अधिक से अधिक टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों के साथ रैली में शामिल होने की अपील की।
📍 अब नजर 15 अगस्त पर...
क्या इस बार शाहजहांपुर की सड़कों पर तिरंगों का ऐसा सैलाब उमड़ेगा, जो पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ देगा?
🇮🇳 तिरंगा ऊंचा रहे हमारा!
#Shahjahanpur #15August #TirangaYatra #TirangaRally #IndependenceDay #देशभक्ति #तिरंगा_यात्रा #शाहजहांपुर #15अगस्त

