*सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान*
*भाजपा हनुमत धाम मंडल ने वार्ड मोहम्मदजई में आयोजित किया कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि*
*शाहजहांपुर।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हनुमत धाम मंडल द्वारा वार्ड मोहम्मदजई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद प्रदीप सक्सेना के आवास पर किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की रीढ़ - शिल्पी गुप्ता*
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के नौनिहालों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बच्चों के पोषण से लेकर मातृ स्वास्थ्य तक उनकी सेवा अतुलनीय है। उनके सेवा और समर्पण का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर खन्ना ने कहा कि सेवा और सम्मान की भावना भाजपा के कार्यों का मूल हिस्सा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और पार्टी हमेशा उनके सम्मान के लिए तत्पर है।
*ये रहे मौजूद*
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी कपिल सिंह वर्मा, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष प्रमुदीत मिश्रा, मंडल महामंत्री अमन सक्सेना, महामंत्री शश्वत श्रीवास्तव, काव्य गुप्ता, विम्मी सैनी, संयोजक नलनी ओमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Pradeep Saxena
Anushka PraDeepti Saxena
Suresh Kumar Khanna
MYogiAdityanath
Shilpi Gupta


