#शाहजहांपुर
***अपर्णा बनीं सहायक अध्यापक, हासिल की 19वीं रैंक***
*शाहजहांपुर।* स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज से वर्ष 2022 में भौतिक विज्ञान में एमएससी उत्तीर्ण करने वाली छात्रा अपर्णा त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक (LT ग्रेड) परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए 19वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञान विषय के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1337 पदों के सापेक्ष कुल 49,508 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 329 अभ्यर्थियों को प्री एग्जाम उत्तीर्ण करने के बाद मेंस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला और अंतिम रूप से 129 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें 104 पुरुष और 25 महिला अभ्यर्थी हैं। 19वीं रैंक हासिल कर अपर्णा शाहजहांपुर से चयनित होने वाली अकेली अभ्यर्थी हैं।
अपर्णा के पिता बसंत कुमार त्रिवेदी वर्तमान में शाहजहांपुर स्थित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उपप्रधानाचार्य हैं। भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने बताया कि अपर्णा ने 2022 में एमएससी (भौतिकी) परीक्षा में भी कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
अपर्णा की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, कॉलेज प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह, भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी।
Basant Kumar Trivedi जी


