कल 'अपनी पाठशाला' (जालौन नगर) से जुड़े एवं ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) के पद पर चयनित कुछ होनहार

India100news
0

 कल 'अपनी पाठशाला' (जालौन नगर) से जुड़े एवं ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) के पद पर चयनित कुछ होनहार अभ्यर्थी एवं उनके संरक्षक आदि कार्यालय आए। उनसे बातचीत करके बेहद प्रसन्नता हुई—आम जनता की सेवा के लिए उनमें गजब का उत्साह और जज्बा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे हमेशा जनता के प्रति संवेदनशील और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बने रहें।



​स्थानांतरण के उपरांत, जालौन तहसील में विद्यार्थियों के आंदोलन से जुड़े कुछ भ्रामक आरोपों के कारण विद्यार्थियों से थोड़ी दूरी बनानी पड़ी थी। लेकिन अब पुनः विद्यार्थियों से संवाद (Interaction) शुरू करने का प्रयास रहेगा।


विद्यार्थियों से मिलने पर जहाँ एक ओर उनके जोश, सपनों और सकारात्मक दृष्टिकोण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, वहीं दूसरी ओर उनके उज्ज्वल भविष्य और विकास में थोड़ा सा भी योगदान दे पाना बड़े सौभाग्य की बात है, जिससे मन को एक गहरा संतोष मिलता है।


​यदि आपकी जानकारी में ऐसे स्थान या अवसर हों जहाँ विद्यार्थियों से मुलाक़ात और संवाद हो सके, तो कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top