मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम
कमिश्नरेट कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के प्रति संवेदीकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.10.2026 को कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज, किदवई नगर, चौकी बगाही, थाना बाबूपुरवा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माननीय जिला जज महोदय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाना बाबूपुरवा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों, लैंगिक अपराधों से बचाव तथा कानूनी परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना भय अथवा संकोच के तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया तथा पुलिस द्वारा आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सहायता एवं 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति संबंधी पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। UP Police Pro Cell Kanpur


