चोरी के शक में घरेलू सहायिका को कुर्सी से बांधकर पीटा,डंडे से गला दबाया,दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज...
हरदोई में चोरी के शक में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र की नेक्सरा कॉलोनी में घरेलू सहायिका उपासना को बंधक बनाकर कुर्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। वायरल वीडियो में एक महिला डंडे से उसका गला दबाती नजर आ रही है। आरोप है कि चोरी कबूल कराने के लिए उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।
पुलिस के मुताबिक,बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की रहने वाली उपासना, आकांक्षा पत्नी आशीष के घर काम करती थी। 30 सितंबर को चोरी के शक में आकांक्षा और परिवार की अन्य महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता की तहरीर पर आकांक्षा, आशीष, दीपिका और सोनी समेत 5 के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उपासना ने चोरी से इनकार किया है।
#Hardoi #CrimeNews #DalitAtrocities #ViralVideo #PoliceAction #nonfollowers #nonfollowersviewers #trendingnow #explore


