72 घंटे में निकल गयी 72 लाख से बनी सड़क की जान
____________________________________________________
#सड़क #में प्रयुक्त बजरी के जगह-जगह लगे ढ़ेर दे रहे भ्रष्टाचार की खुली गवाही
____________________________________________________
#भारी #वाहनों की आवाजाही को जिम्मेदार बता रहा मंडी प्रशासन
____________________________________________________
शाहजहांपुर। #मंडी #परिसर #में करीब 72 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई हाटमिक्स सड़क की निर्माण के कुछ ही दिन बाद ही धज्जियाँ उड़ गयीं। सोचनीय बात यह है कि जिम्मेदारों का कहना है कि सड़क से बड़े वाहन गुजरे तभी सड़क टूटी। तो बात यह है कि सड़कें क्या नुमाईश के लिए होती हैं और वाहन आखिर किस रस्ते से निकाले जाएँ। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की ऊपरी परत का इस तरह टूटना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न है। रोहित कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से पिछले सप्ताह मंडी परिसर में करीब 19,300 वर्गमीटर क्षेत्र में हाटमिक्स सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा होने के महज दो दिन बाद ही सड़क के मोड़ वाले हिस्से से गिट्टी और बजरी निकलने लगी। इसके बाद लगातार धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से स्थिति और बिगड़ गई।सड़क से गिट्टी-बजरी निकलने की जानकारी सामने आने के बाद मंडी प्रशासन ने मजदूर लगाकर सड़क पर बिखरी सामग्री को झाड़ू से हटवाया। हालांकि, इतनी कम अवधि में सड़क के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर जनता में रोष व्याप्त है।मंडी के उप निदेशक निर्माण ललित नारायण ने सड़क खराब होने के पीछे हाटमिक्स का काम पूरा होने के तुरंत बाद भारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही शुरू होने को वजह बताया। उन्होंने कहा कि खराब हिस्से की सफाई करा दी गई है। 15 नवंबर के बाद धान की आवक कम होने पर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी। मंडी सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन अभी तक मंडी प्रशासन ने इसका हैंडओवर नहीं लिया है। कार्यदायी संस्था को भुगतान भी नहीं किया गया है। सड़क निर्माण के तुरंत बाद भारी वाहनों की आवाजाही को खराबी की वजह बताना मतलब अपनी कमियां छिपाना है।
Nitin Gadkari Yogi Adityanath Office Yogi Adityanath Suresh Kumar Khanna Keshav Prasad Maurya K C Mishra Akhilesh Yadav Kunwar Jayesh Prasada

