🚨 शाहजहांपुर में पत्रकार गोविंद अवस्थी पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। पत्रकार गोविंद अवस्थी पर जानलेवा हमला करने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को पत्रकार गोविंद अवस्थी के सिर पर हमला किए जाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अजय जोशी (20) निवासी बीबीजई हद्दफ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेंच भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज होने की बात भी पुलिस ने बताई है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
#Shahjahanpur #Journalist #CrimeNews #PoliceAction #SadarBazar

