आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर "वोट चोर" और "गद्दार" लिखने वाले कांग्रेसियों पर FIR दर्ज हुई। पुलिस ने मुकेश धनगर और अनिल यादव को गिरफ्तार किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक आवास विजय नगर कॉलोनी में विरोध-प्रदर्शन करते हुए उनके मकान के मुख्य गेट पर कालिख पोती गई। गेट पर ज्ञानेश कुमार गद्दार और वोट चोर जैसे शब्द लिखे गए। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके से चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट पर लिखे गए शब्दों को साफ करा दिया है। अब वहां पुलिस का पहरा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आगरा के विजय नगर कॉलोनी में पैतृक आवास है। उनके मकान में परिवार के लोग रहते हैं। मकान के गेट पर ज्ञानेश कुमार, उनकी बेटियों और दामादों के नाम के साइन बोर्ड लगे हैं। सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कमेटी के करीब दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विजय नगर कॉलोनी में स्थित ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने उनके गेट पर कालिख पोती और गद्दार, वोट चोर जैसे शब्द लिख दिए थे, पुलिस ने अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी है।
#agra #agranews #GyaneshKumar


