#हरदोई के DM का ताबड़तोड़ छापा बिना बताए पहुंच गए CHC चौसार, डॉक्टर-कर्मचारी के उड़े होश, मरीजों से पूछा - दवा मिल रही है या बाहर से ला रहे हो
#हरदोई के नए DM राहुल पांडेय एक्शन मोड में हैं। आज उन्होंने ऐसा सरप्राइज दिया कि CHC चौसार में हड़कंप मच गया ना फोन, ना सूचना, ना काफिला। DM साहब अकेले ही सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसार पहुंच गए और गेट से ही निरीक्षण शुरू कर दिया अचानक DM को सामने देख डॉक्टर से लेकर फार्मासिस्ट तक के हाथ-पांव फूल गए।
#पर्चा काउंटर से लेकर दवा के स्टोर तक खंगाला
#DM राहुल पांडेय सबसे पहले पर्चा बनने वाले काउंटर पर पहुंचे। वहां लगी लाइन देखी और मरीजों से पूछा कितनी देर से खड़े हो? पर्चा जल्दी बन रहा है
#फिर सीधे दवा कक्ष में घुस गए। अलमारियां खुलवाईं, दवाओं की लिस्ट चेक की। फार्मासिस्ट से पूछा कौन-कौन सी दवा है मरीजों को बाहर से तो नहीं लिख रहे
#DM ने सख्त लहजे में कहा अस्पताल में जो दवा है वो मरीज को यहीं मिलनी चाहिए, बाहर मेडिकल स्टोर पर नहीं दौड़ाना है उसके बाद पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। जांच मशीनें चल रही हैं या धूल खा रही हैं, सब देखा।
#मरीजों के बीच जाकर बैठ गए DM, पूछा सच बताओ, इलाज कैसा हो रहा है
#सबसे दिलचस्प नजारा तब दिखा जब DM साहब खुद मरीजों के बीच बेंच पर जाकर बैठ गए और उनके तीमारदारों से बात करने लगे।
#एक बुजुर्ग महिला से पूछा अम्मा दवा मिली डॉक्टर ने देखा एक युवक से पूछा जांच हुई पैसे तो नहीं मांगे किसी ने
#मरीजों ने भी खुलकर अपनी समस्या बताई। DM ने वहीं खड़े-खड़े प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को बुलाया और बोले सुविधा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई, दवा, जांच सब दुरुस्त रखो।
#SDM सवायजपुर समेत पूरा अमला हाजिर
#DM के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही SDM सवायजपुर और स्वास्थ्य विभाग के सारे अफसर भागते हुए CHC पहुंच गए।
#DM ने सभी को निर्देश दिया अस्पताल की व्यवस्था ऐसी रखो कि गरीब आदमी को लगे कि वो प्राइवेट अस्पताल से भी अच्छी जगह आया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
#DM के इस औचक छापे के बाद CHC के डॉक्टर और कर्मचारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
अब देखना है DM का ये एक्शन CHC की सेहत सुधार पाता है या नहीं।
#क्या आपके इलाके के सरकारी अस्पताल में भी ऐसी ही लापरवाही है कमेंट में अपने अस्पताल का नाम लिखें
#DM के इस सरप्राइज निरीक्षण को आप कैसे देखते हैं खबर पसंद आई हो तो LIKE और SHARE जरूर करें

