. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 खुटार-मैलानी मार्ग के मध्य कठिना नदी रपटा पुल का विधायक चेतराम जी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

खुटार-मैलानी मार्ग के मध्य कठिना नदी रपटा पुल का विधायक चेतराम जी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

India100news
0

 *खुटार-मैलानी मार्ग के मध्य कठिना नदी रपटा पुल का विधायक चेतराम जी ने किया स्थलीय निरीक्षण*



पुवायां विधानसभा क्षेत्र की एक गंभीर और जनहित से जुड़ी समस्या को लेकर आज जनप्रिय विधायक चेतराम जी ने सक्रियता दिखाते हुए खुटार-मैलानी मार्ग के मध्य कठिना नदी के रपटा पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।


भारी बरसात होने पर कठिना नदी का जलस्तर बढ़ जाता है और पानी रपटा पुल के ऊपर लगभग 4-5 फिट ऊपर से बहने लगता है। ऐसी स्थिति में आम जनमानस, स्कूली बच्चों, किसानों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार तो घंटों तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है, जिससे लोगों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो जाता है।


इस समस्या की जानकारी मिलते ही विधायक चेतराम जी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी परेशानियों को सुना।


इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


#ChetramVidhayak #Puvayan #KhutarMailani #KathinaNadi #Vikas #BJP #Shahjahanpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default