. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 उद्यमियों की उड़ान को नई दिशा देगा वाधवानी फाउंडेशन** --लघु उद्योग भारती के उद्यमी सम्मेलन में उद्योगों की ग्रोथ और निर्यात बढ़ाने पर हुआ मंथन

उद्यमियों की उड़ान को नई दिशा देगा वाधवानी फाउंडेशन** --लघु उद्योग भारती के उद्यमी सम्मेलन में उद्योगों की ग्रोथ और निर्यात बढ़ाने पर हुआ मंथन

India100news
0

 **उद्यमियों की उड़ान को नई दिशा देगा वाधवानी फाउंडेशन**


--लघु उद्योग भारती के उद्यमी सम्मेलन में उद्योगों की ग्रोथ और निर्यात बढ़ाने पर हुआ मंथन



शाहजहांपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती की शाहजहांपुर इकाई की ओर से उद्यमी सम्मेलन एवं ग्रोथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों को उद्योगों के विस्तार, तकनीकी सहयोग, निर्यात बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की संभावनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती ब्रज संभाग के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को बदलते बाजार के अनुरूप तकनीक और रणनीति अपनाकर कारोबार का विस्तार करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन अग्रवाल ने किया। कार्यशाला के मुख्य सत्र में वाधवानी फाउंडेशन (NEN) के अमरेश और श्वेता ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से फाउंडेशन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर के चयनित उद्योगों के साथ फाउंडेशन दो वर्षों तक काम करेगा। पांच करोड़ रुपये तक का टर्नओवर करने वाले उद्योगों को 25 से 50 करोड़ रुपये तथा 25 से 50 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाले उद्योगों को 100 से 200 करोड़ रुपये तक पहुंचाने के लिए कस्टमाइज्ड रणनीतिक और तकनीकी सहयोग निशुल्क दिया जाएगा। प्रेजेंटेशन के बाद प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। इसमें उद्यमियों ने कारोबार विस्तार से जुड़े सवाल पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किए।


!!हर जिले में हो निर्यात सुविधा केंद्र : नवनीत!!


जिला अध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, शिल्प और तकनीक के आराध्य देव हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में ‘निर्यात सुविधा एवं प्रोत्साहन केंद्र’ स्थापित किया जाना चाहिए। इससे नए उद्यमियों को हैंडहोल्डिंग सपोर्ट मिलने के साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में जिले के उद्यमियों की जमीनी समस्याओं को शासन के समक्ष रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से शाहजहांपुर से नए निर्यातकों की मजबूत खेप तैयार होगी। ब्रज संभाग अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि लघु उद्योग भारती की ओर से विभिन्न सेक्टरों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं। एक अक्टूबर को टेक्सटाइल कॉन्क्लेव होगा। वहीं 21 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में फूड एंड एग्री एक्सपो आयोजित किया जाएगा। उन्होंने शाहजहांपुर के खाद्य प्रसंस्करण और कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने का आह्वान किया। सम्मेलन में हरि किशोर गुप्ता, मनोज गर्ग, अनुज देव गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, सीए निलय शुक्ला, महेंद्र कुमार दुबे, सचिन कलानी, विपिनेश गुप्ता, नीरज बाजपेई, दुर्गेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, मिथिलेश श्रीवास्तव, रजत अग्रवाल, राममिलन गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अंश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विकास राठौर, आकाश राठौर, अजीत अग्रवाल और अनुराग अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे। महिला कार्यकारिणी से ज्योति सक्सेना और उषा गर्ग ने भी सहभागिता की।

Anujdev Gupta

Navneet Prakash Gupta

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default