दलित युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, मजदूरी को लेकर हुआ विवाद
जलालाबाद-शाहजहांपुर।
थाना परशुरामपुरी क्षेत्र में एक दलित मजदूर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मजदूरी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को जातिसूचक गालियां देते हुए चाकू मारकर घायल कर दिया।
ग्राम सीकमपुर निवासी पीड़ित राजीव पुत्र राजाराम ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव के ही कमलेश सिंह के यहाँ मजदूरी करता है। रविवार शाम जब वह काम से लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के पंकज सिंह और उसके दो साथियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर कमलेश का काम छोड़कर पहले उनके यहाँ काम करने का दबाव बनाया।
राजीव का आरोप है कि जब उसने एडवांस पैसे लेने की बात कहकर काम छोड़ने से मना किया, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए अभद्रता की और जमीन पर गिराकर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल पीड़ित ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#jalalabad #shahjahanpur #UPNews

