. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 नाले में साइकिल समेत गिरे दो दोस्त, 12 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

नाले में साइकिल समेत गिरे दो दोस्त, 12 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

India100news
0

 नाले में साइकिल समेत गिरे दो दोस्त, 12 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत


भैंसी नदी से निकले नाले में तेज बहाव बना काल, करीब ढाई घंटे बाद मिला अजय का शव



बंडा, शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र में साइकिल से जा रहे दो दोस्त अचानक पानी से भरे नाले में गिर गए। हादसे में एक युवक किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकल आया, जबकि 12 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूब गया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद शाम साढ़े चार बजे छात्र का शव नाले से बरामद किया गया।

रामनगर कॉलोनी निवासी अजय कश्यप (12) कक्षा पांच का छात्र था। बताया गया कि अजय अपने दोस्त कृष्णा के साथ साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान दोनों भैंसी नदी से निकले नाले के पास पहुंचे। नाले में पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों साइकिल समेत पानी में जा गिरे।

कृष्णा किसी तरह पानी से बाहर निकल आया और शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अजय की तलाश शुरू कराई। बाद में एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई।

करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद शाम साढ़े चार बजे अजय का शव नाले से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि अजय के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। अजय बचपन से ही अपने नाना सीताराम के घर रह रहा था। घटनास्थल उसके गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि नाले में डूबे बच्चे की तलाश कराई गई थी। एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई थी, जिसके बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

#Shahjahanpur #Banda #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #BandaNews #दर्दनाकहादसा #बंडा #शाहजहांपुर #नालेमेंडूबा #अजयकश्यप #ViralNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default