. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 सोलर पैनल लगाने गई महिला पड़ोसी की छत से ईंट उठाने पर हुआ विवाद; 8 दिन बाद भी कार्रवाई का इंतजार

सोलर पैनल लगाने गई महिला पड़ोसी की छत से ईंट उठाने पर हुआ विवाद; 8 दिन बाद भी कार्रवाई का इंतजार

India100news
0

 सोलर पैनल लगाने गई महिला पड़ोसी की छत से ईंट उठाने पर हुआ विवाद; 8 दिन बाद भी कार्रवाई का इंतजार



श्रावस्ती। कटरा थाना क्षेत्र के तेंदुआ पंडित गांव निवासी रेखा शुक्ला ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के मुताबिक, 19 सितंबर को वह अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए गई थी। पैनल को सहारा देने के लिए वह पड़ोसी की छत से एक ईंट उठाकर पैनल के पीछे लगाने के लिए लाई थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया।

महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। घटना के अगले दिन 20 सितंबर को उसने कटरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की।

पीड़िता का कहना है कि शिकायत दिए 8 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

❓ सवाल यह है कि 20 सितंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र पर 8 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?


नोट: खबर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों और उसके प्रार्थना पत्र पर आधारित है। पुलिस एवं दूसरे पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

#भारत #जनवाणी #नेटवर्क न्यूज़

जनता की आवाज़ | जमीनी खबरों के साथ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default