फार्मर रजिस्ट्री में नाम दर्ज होने पर भावुक बुजुर्ग महिला ने नायब तहसीलदार को लगाया गले, खुशी में दिए 100 रुपये..!!
जसवंतनगर (इटावा): हरकुपुर निवासी विधवा बुजुर्ग शशिप्रभा का फार्मर रजिस्ट्री में नाम दर्ज होने का काम समय पर पूरा हुआ, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। भावुक होकर उन्होंने नायब तहसीलदार नेहा सचान को गले से लगा लिया और आशीर्वाद देते हुए खुशी में 100 रुपये बख्शीश देने लगीं।
नायब तहसीलदार ने बेहद विनम्रता से रुपये लेने से इनकार करते हुए कहा— "अम्मा, मुझे सिर्फ आपका आशीर्वाद चाहिए।" प्रशासनिक अधिकारी के इस संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्यशैली की हर तरफ सराहना हो रही है।
#Etawah #GoodGovernance #PublicService #UttarPradesh

