बारिश में सड़क के गड्ढे बने हादसों का खतरा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। पानी में डूबे गड्ढे दिखाई न देने के कारण बाइक और साइकिल सवारों के साथ ही ऑटो चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल होने से बाल-बाल बच रहे हैं।
जलभराव के कारण सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।
सवाल यही है—बारिश में सड़कें जब खतरा बन जाएं, तो आखिर इसे किसका विकास कहा जाए?
Dharmendra Pratap Singh TopFans Akhilesh Yadav Admfr Shahjahanpur DM Shahjahanpur PMO India #highlight विधायक चेतराम पासी Jps Rathore Roshan Lal Verma - MLA Arvind Kumar Singh आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar Suresh Kumar Khanna

