#डीजे की तेज आवाज से महिला की मौत।
एंकर - मेरठ के सरधना में शुक्रवार रात एक महिला की डीजे की तेज आवाज से महिला की मौत हो गई। मृतका के परिवार का आरोप है कि पास में बज रहे गणेश चतुर्थी के अवसर पर डीजे की तेज ध्वनि उसकी मौत की वजह बनी। महिला ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था।
सरधना क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी असलम की पत्नी यासमीन का शुक्रवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। बच्चा सुरक्षित है। परिवार के मुताबिक डीजे की तेज आवाज से यासमीन का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ा और तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों का आरोप है कि तेज ध्वनि का असर उसके दिमाग पर पड़ा, जिससे उसकी हालत लगातार खराब होती गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने महिला की मौत और तेज ध्वनि के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं की है।
परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों में डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित नियमों के भीतर रखी जाए। उन्होंने मानक से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की अपील की है।

