Type Here to Get Search Results !

कटरा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेताओं की मेहनत भी नहीं आई काम

India100news 0

 कटरा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेताओं की मेहनत भी नहीं आई काम


शाहजहांपुर। कटरा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और व्यापक चुनावी रणनीति के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन जनता का फैसला कुछ और ही निकला।


बताया जा रहा है कि कटरा क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत लगा दी थी। 



भाजपा जिलाध्यक्ष,वित्त मंत्री,सांसद, विधायक,पुवायां चेयरमैन समेत जिले के बड़े और छोटे नेता चिलचिलाती धूप में लगातार जनता के बीच पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करते रहे।


चुनाव वाले दिन भी शाहजहांपुर जिले का लगभग हर बड़ा नेता कटरा में सक्रिय नजर आया।बूथ प्रबंधन से लेकर जनसंपर्क तक हर स्तर पर भाजपा ने पूरी ताकत लगाई,लेकिन इसके बावजूद पार्टी प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी।


राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इतनी बड़ी रणनीति और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी के बावजूद भाजपा को हार का सामना क्यों करना पड़ा। वहीं विपक्ष इस परिणाम को जनता की नाराजगी और स्थानीय मुद्दों की जीत बता रहा है। 


फोटो पूजा कसाना,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us