Type Here to Get Search Results !

बरेली मोड़ की लाइटें बनीं शोपीस, व्यस्त चौराहे पर अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग

India100news 0

 बरेली मोड़ की लाइटें बनीं शोपीस, व्यस्त चौराहे पर अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग 


शाहजहांपुर। महानगर का दर्जा मिलने के बाद भी शहर की बुनियादी सुविधाएं कई जगह दम तोड़ती नजर आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण बरेली मोड़ चौराहा है, जहां लगी हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। लाइटें बंद रहने के कारण रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह चौराहा शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में गिना जाता है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के चलते यहां रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। अंधेरे के कारण हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। साथ ही राहगीरों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द खराब लाइटों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।



DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh Nagar Ayukt Shahjahanpur Nagar Nigam Shahjahanpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us