Type Here to Get Search Results !

ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस

India100news 0

 ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस


शाहजहांपुर ;-जनपद के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुर्रा भमौली निवासी रामशंकर जी की दीवार गिरने से तथा ग्राम बरेण्डा निवासी राजेश गुप्ता जी की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिलते ही ददरौल विधायक अरविंद सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।विधायक ने दोनों दिवंगतों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।विधायक अरविंद सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर शासन की अनुमन्य योजनाओं के अंतर्गत दोनों परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।


उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Arvind Kumar Singh Dharmendra Pratap Singh Shahjahanpur Cdo शिव भक्त हरजीत सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us