Type Here to Get Search Results !

जलालाबाद मे बढ़ती जा रही अपूर्वा ठाकुर की लोकप्रियता बीमारी के बावजूद जनसंपर्क तेज, महिलाओं और बुजुर्गों का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

India100news 0

 जलालाबाद मे बढ़ती जा रही अपूर्वा ठाकुर की लोकप्रियता 


बीमारी के बावजूद जनसंपर्क तेज, महिलाओं और बुजुर्गों का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद



शाहजहांपुर (जलालाबाद)


132 जलालाबाद विधानसभा में सियासी हलचल अब तेज होती जा रही है। भाजपा नेत्री और समाजसेवी अपूर्वा ठाकुर लगातार गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान को धार दे रही हैं। जनता के बीच उनकी सक्रियता और संघर्ष की चर्चा अब हर गली-मोहल्ले में जनसंपर्क लगातार कर रही है  


जलालाबाद के महाजनद, सदर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आज अपूर्वा ठाकुर का जनसंपर्क अभियान खास प्रभावशाली नजर आया। 


स्थानीय सभासद ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।


इस दौरान गांधीनगर निवासी आकाश गुप्ता, उनकी पत्नी मोनिका गुप्ता, अर्जित गुप्ता, सोनू और राधा रानी गारमेंट्स सहित कई स्थानीय लोगों ने अपूर्वा ठाकुर को खुला समर्थन दिया। लोगों का कहना है कि इस बार जलालाबाद की जनता बदलाव चाहती है और अपूर्वा ठाकुर को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।


खास बात यह रही कि अपूर्वा ठाकुर स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद भी लगातार जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। उनका यह जज्बा लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।


महिलाओं में भी इस बार खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं उनके समर्थन में सामने आ रही हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। वहीं, बुजुर्गों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।


अपूर्वा ठाकुर ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि

“जनता का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जिस तरह 2027 में बदलाव की लहर चल रही है उसी तरह अब 2027 में जलालाबाद में एक नया इतिहास बनने जा रहा है


 132 जलालाबाद विधानसभा में अपूर्वा ठाकुर की सक्रियता और जनता का बढ़ता समर्थन आने वाले चुनाव में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है।


Ajay Gupta

अपूर्वा ठाकुर

खबर शाहजहांपुर शुभम गुप्ता

समर्थक अजय गुप्ता जलालाबाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us