*जनपद शाहजहाँपुर*
*सराहनीय कार्य दिनांक - 05.05.2026*
*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा 05 बच्चों को मात्र दो घण्टे के अन्दर किया गया सकुशल बरामद ।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी गुमशुदा के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई।
*संक्षिप्त विवरण-*
आज दिनांक 05.05.2026 को नीरज मौर्या पुत्र श्रीराम मौर्या नि0 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर द्वारा एक प्रार्थना पत्र बावत वादी की दो बेटियाँ उम्र करीब 10 वर्ष, 06 वर्ष व पडोस के अन्य 03 बच्चे उम्र करीब 10 वर्ष, 08 वर्ष, 12 वर्ष घर से पढने के लिए स्वामी विवेकानन्द विद्यालय, मो0 अजीजगंज थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर निकले थे परन्तु स्कूल नहीं पहुचने के सम्बंध में दिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0स0 135/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली पुलिस की 02 पुलिस टीमों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया । तलाशी अभियान के दौरान उपरोक्त सभी बच्चे काशीराम पार्क, चौकी अजीजगंज में पेड़ के नीचे बैठे मिले जिनको सकुशल समय 13.15 बजे बरामद किया गया । बच्चों की बरामदी के आधार पर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*
मु0अ0सं0 135/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. ।
*बच्चों की बरामदगी का स्थान, दिनांक/समय-*
काशीराम पार्क, चौकी अजीजगंज, दिनांक 05.05.2026 समय 13.15 बजे ।
*बच्चों को बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-*
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह
उ0नि0 विनय कुमार
हे0का0 सबोध
का0 नवनीत
रि0का0 नायाब अली
रि0का0 अनुज कुमार

