बस्ती में 09 व 10 मई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग प्रवक्ता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

