Type Here to Get Search Results !

भाजपा की पूरी टीम भी नहीं बचा पाई सोनम गुप्ता की हार

India100news 0

 #कटरा_शाहजहांपुर वित्त मंत्री के गृह जनपद में भाजपा की उपचुनाव में करारी हार

भाजपा की पूरी टीम भी नहीं बचा पाई सोनम गुप्ता की हार

--निर्दलीय पूजा कसाना ने 586 वोट से दर्ज की जीत

--सांसद अरुण सागर चुनाव के समय पूरे दिन डाले रहे डेरा फिर भी जनता को प्रभावित नहीं कर पाए 

--सपा प्रत्याशी रहे चौथे स्थान पर जमानत जब्त

शाहजहांपुर/कटरा। नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना ने भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 586 मतों से हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। चुनाव में भाजपा की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई थी। प्रचार अभियान में वित्त मंत्री, सांसद, विधायक, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष, खुदागंज नगर पंचायत अध्यक्ष और निगोही ब्लॉक प्रमुख समेत पार्टी के कई बड़े नेता लगातार सक्रिय रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद पार्टी प्रत्याशी की हार नहीं टल सकी। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। चुनाव को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं भी रहीं। मतदान के दिन एक कोल्ड स्टोरेज और एक मैरिज लॉन में बाहर से लोगों को बुलाए जाने की चर्चा रही। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा गया कि उनसे मतदान कराया गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बावजूद भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्थानीय मुद्दों और जनता के रुझान ने इस चुनाव में बड़ा असर दिखाया।


Sanjay Gupta- Pipe waleManoj KumarShilpi GuptaRajnesh Gupta MunnaDps Rathore BjpAdv Mukesh Yadavदेश की खबरभारत अनुरागNitin KumarBJP Uttar PradeshRomi Anandमुनीश कुमार दीक्षितPankaj Gupta

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us