लंबित विवेचनाओं पर एसपी सख्त, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश

India100news
0

 लंबित विवेचनाओं पर एसपी सख्त, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश

कालपी। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कालपी सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर पुलिसिंग की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई तथा विभिन्न प्रचलित पुलिस अभियानों की प्रगति की जानकारी ली गई।


एसपी ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, प्रचलित अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top