🚨 वाहन के डैशबोर्ड से 14,090 रुपये चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

India100news
0

 🚨 वाहन के डैशबोर्ड से 14,090 रुपये चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार



शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने वाहन के डैशबोर्ड से नकदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मोहित श्रीवास्तव निवासी लोधीपुर, थाना रोजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4,150 रुपये नकद बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को ब्रेड वाहन की डैशबोर्ड डिग्गी में रखे 14,090 रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।


पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने वाहन से रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके मुताबिक चोरी की रकम में से कुछ रुपये खर्च हो गए, जबकि 4,150 रुपये शेष बचे थे, जो उसके पास से बरामद हुए।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ोतरी की है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


#शाहजहांपुर #सदरबाजार #पुलिसकार्रवाई #CrimeNews #ShahjahanpurNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top