मैगलगंज पुलिस पर बड़ा एक्शन! दोमुंहे सांप की तस्करी मामले में 8 पुलिसकर्मी निलंबित पैसों के लेनदेन के आरोप में मुकदमा दर्ज

India100news
0

 मैगलगंज पुलिस पर बड़ा एक्शन!

दोमुंहे सांप की तस्करी मामले में 8 पुलिसकर्मी निलंबित

पैसों के लेनदेन के आरोप में मुकदमा दर्ज



लखीमपुर खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र में दोमुंहे सांप की तस्करी के मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।24 सितंबर को पुलिस ने रहजनिया अंडरपास के पास एक कार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से दुर्लभ दोमुंहा सांप और चार मोबाइल बरामद हुए थे। जांच के दौरान कुछ आरोपियों को छोड़ने और राहत देने के बदले पैसों के लेनदेन का आरोप सामने आया।इसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह समेत 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। मामले में एक निजी व्यक्ति को भी नामजद करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विभागीय जांच के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।


#LakhimpurKheri #Maigalganj #PoliceAction #BreakingNews #LakhimpurNews #UPPolice #CrimeNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top