तेज बारिश और हवा से 33 केवी लाइन में फॉल्ट, जालौन टाउन-ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित

India100news
0

 तेज बारिश और हवा से 33 केवी लाइन में फॉल्ट, जालौन टाउन-ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित

जालौन। तेज बारिश और हवा के चलते 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से जालौन टाउन एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।


विभागीय कर्मचारियों द्वारा फॉल्ट का पता लगाने के लिए लाइन की पेट्रोलिंग की जा रही है। बिजली विभाग का कहना है कि टीम जल्द से जल्द खराबी को दूर कर विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास में जुटी है।

विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default