शाहजहांपुर में आफत की बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

India100news
0

 शाहजहांपुर में आफत की बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त


शाहजहांपुर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने शाहजहांपुर और आसपास के तराई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।



बारिश के चलते कई प्रमुख मार्गों, मोहल्लों और बस स्टैंड के आसपास जलभराव हो गया है। सड़कों पर कीचड़ और फिसलन से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश से फसलों के गिरने की आशंका है। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।


बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है।


प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default