**पानी के तेज बहाव में बहे युवक की दरोगा ने पानी में घुसकर बचाई जान**
मैलानी बॉर्डर पर पानी के तेज बहाव में बहे युवक को उपनिरीक्षक सोहनलाल ने पानी में घुसकर बचाया
खुटार। मैलानी खुटार रोड पर देर रात बाइक से जा रहे दो युवक बाइक समेत पानी के तेज बहाव के बीच बहने लगे। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ने पानी से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए उपनिरीक्षक सोहनलाल ने बिना देर किए पानी में घुसकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने तेज बहाव के बीच पहुंचकर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई। दोनों युवक पूरनपुर के रहने वाले हैं और मैलानी से पूरनपुर की तरफ जा रहे थे।
शाहजहाँपुर पुलिस UP Police

