. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 आज दिनांक 29/9/2026 को जनपद मऊ के मधुबन के ग्राम ककराडीह में एक दुःखद विद्युत दुर्घटना घटित हुई है जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

आज दिनांक 29/9/2026 को जनपद मऊ के मधुबन के ग्राम ककराडीह में एक दुःखद विद्युत दुर्घटना घटित हुई है जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

India100news
0

 आज दिनांक 29/9/2026 को जनपद मऊ के मधुबन के ग्राम ककराडीह में एक दुःखद विद्युत दुर्घटना घटित हुई है जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। 



ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। 


घटना के सम्बन्ध में ज्ञात हुआ है कि तारीख 25/26 की रात को चक्रवाती आँधी/तूफान, बरसात जैसी दैवी आपदा के कारण अनेक विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। इन क्षतिग्रस्त लाइनों के मरम्मत का कार्य क्रमशः चल रहा है। 


ग्राम ककराडीह में भी लाइन क्षतिग्रस्त थी जिसको संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन द्वारा ट्रांसफार्मर से फ्यूज काट कर विच्छेदित कर रखा था। और विद्युत प्रवाह बंद कर दिया गया था। 


परंतु आज सायं लगभग 19:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि किसी व्यक्ति के उपरोक्त लाइन के संपर्क में आ जाने से स्पर्शघात के कारण घातक दुर्घटना घटित हुई है। जांच पड़ताल करने पर यह ज्ञात हुआ है कि मधुबन के ही एक अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर के LT सर्किट के फ्यूज को अनुचित रूप से जोड़कर लाइन को चालू कर दिया गया। जिससे उक्त विद्युत् दुर्घटना हो गई। 


इस संबंध में अनिल नामक व्यक्ति के विरुद्ध सम्बंधित थाने में प्रथिमिकी/ FIR दर्ज कराई जा रही है। 


इस दुःखद घटना से मैं बहुत आहत हूँ। ऐसे समय में पूरा विद्युत् विभाग मृतक के परिवारीजनों के साथ पूर्ण संवेदना के साथ खड़ा है। हर संभव सहायता करने के लिए मैंने विभाग को स्वयं निर्देश भी दिया है।


भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो इसकी व्यवस्था करने को भी कड़े निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default